Today Breaking News

गाजीपुर: मूर्ति विसर्जन के लिए इस वर्ष बनेंगे दो गड्ढे

गाजीपुर। गंगा नदी में मूर्ति विसर्जन के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गयी रोक आदेशानुसार इस साल भी गंगा में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन नही किया जायेगा। जिसको लेकर शनिवार की दोपहर एसडीएम सदर विनय गुप्‍ता व नगरपालिका परिषद के जेई विकास यादव के नेतृतव में स्‍टीमरघाट गंगा किनारे पिछले साल एक गड्ढे का निर्माण किया गया था। इस साल एसडीएम सदर विनय गुप्‍ता के निर्देश पर दो गड्ढों का निर्माण कराया गया है। जिसमे शहर सहित आस-पास के 65 दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा। शहर की कमान कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्‍व में सुरक्षा-व्‍यवसथा रहेगी। कोतवाल ने शहर के सभी पंडालों के कमेटी सदस्‍यों से अपील किया है कि मूर्ति विसर्जन के दिन मुहर्रम भी है जिससे आप लोग शांति-व्‍यवस्‍था बनाकर अपने-अपने दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन करें।