Today Breaking News

मनोज सिन्हा ने दिलाई गाजीपुर को नई पहचानः डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय

गाजीपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय भी मानते हैं कि गाजीपुर के विकास के लिए संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा बहुत कुछ कर रहे हैं। उनकी वजह से आज गाजीपुर की देश में नई पहचान बनी है। डॉ.पांडेय प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शुक्रवार को वह अपने गृह जनपद में पहुंचे थे। 

रायल पैलेस में पार्टी की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में वह बोले-इसमें कोई संदेह नहीं कि हिंदुस्तान के पटल पर गाजीपुर की पहचान बनाने का श्रेय मनोज सिन्हा को जाता है। उन्होंने कहा कि खुद उन्हें सत्ता व संगठन का अनुभव है। उस आधार पर उनकी प्राथमिकता है समाज के वंचित, शोषितों को विकास की मुख्यधारा में लाना। सामर्थ्यवान लोग तो अपने विकास के रास्ते ढूंढ लेते हैं लेकिन वंचित, शोषित तबका के विकास के लिए सरकार की जरूरत पड़ती है। पार्टी की प्रदेश सरकार इस उद्देश्य से काम कर रही है। 

अपने अभिनंदन और स्वागत में पहुंची भीड़ से गदगद डॉ.पांडेय ने बताया कि सन् 1980 में जिला महामंत्री से शुरू हुई उनकी राजनीतिक यात्रा आज प्रदेश अध्यक्ष के पड़ाव पर पहुंची है। इसमें अपने गाजीपुर के लोगों का भी पूरा सहयोग है। इसके लिए वह उनके आभारी हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि गाजीपुर के सभी आठ नगर निकायों सहित प्रदेश के सभी नगर निकायों पर भाजपा का कब्जा होगा। हालांकि डॉ.पांडेय का स्वागत समारोह में पहुंचने का वक्त दोपहर एक बजे घोषित था लेकिन वह करीब पांच घंटे विलंब से पहुंचे। वाराणसी से आते वक्त गाजीपुर की सीमा सिधौन पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। 

जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, एमएलसी द्वय केदारनाथ सिंह व विशाल सिंह चंचल के अलावा विधायक सुनीता सिंह, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, जिला प्रभारी नंद किशोर पांडेय, ओमप्रकाश राम, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामतेज पांडेय, बृजेंद्र राय, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, रघुवंश सिंह पप्पू, योगेश सिंह, अखिलेश सिंह, विनोद अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा, वाराणसी पालक जितेंद्र नाथ पांडेय, ओमकार मिश्र, अमरेश गुप्त, नरेंद्र नाथ सिंह, मनीष सिंह बिट्टू, राजेश भारद्वाज, अनिल पांडेय, शीला सोनकर, मीरा श्रीवास्तव आदि ने उनकी अगुवानी की। बासुपुर में प्रशांत मिश्र, पियरी तेरसू यादव, देवकली केपी गुप्त, गुरू प्रसाद गुप्त, नंदगंज भानु जायसवाल, रूद्रा पांडेय, महाराजगंज में विधायक डॉ.संगीता बलवंत, अच्छेलाल गुप्त के नेतृत्व में स्वागत हुआ। रायल पैलेस में स्वागत समारोह का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन व धूप दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। वंदेमातरम का गान हुआ। 
उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश भारद्वाज, महिला मोर्चा मीरा श्रीवास्तव, आईटी सेल कार्तिक गुप्त, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अनुसुचित मोर्चा रामहित राम, ओमप्रकाश राम आदि ने माल्यार्पण किया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल पांडेय तथा विवेकानंद पांडेय ने प्रदेश अध्यक्ष को चांदी का मुकुट भेंट किया। समारोह में हर-हर महादेव के नारे लगे। समारोह के बाद वाराणसी पालक जितेंद्र नाथ पांडेय के आवास पर जलपान के लिए पहुंचे। सैदपुर न्यूज़ टीम के अनुसार पूर्व घोषित कार्यक्रम से करीब पांच घंटे विलंब से पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत हुआ। उन्हें माला पहनाने की होड़ लगी थी। 

वकीलों तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उन्हें पत्रक सौंपा। डॉ.पांडेय मां काली का दर्शन किए। पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किए। स्वागत करने वालों में अविनाश चंद्र बरनवाल, नवीन अग्रवाल, सुमन कमलापुरी, विकास बरनवाल, राधेश्याम बरनवाल, अनुराग जायसवाल, हिमांशु सोनी, हरिशरण वर्मा, रंजन जायसवाल, विनय सिंह, रवि जायसवाल, शुभम मोदनवाल, रजनीकांत सोनकर, विवेक कुमार सिंह सहित ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह, मनीष तिवारी, रवींद्र, अर्पित, गिरीश गुप्त, छोटू पाठक, शुभम, अतुल, संजय सिंह, गोपाल आदि थे।
'