Today Breaking News

रावण के अभिशाप से चिंतित हैं भाजपाई

गाजीपुर। रावण दहन के अभिशाप से चिंतित हैं भाजपाई। नगर में बड़ी चर्चा है कि जो जनप्रतिनिधि रावण दहन करता है उसका राजनैतिक समीकरण गड़बड़ा जाता है। उदाहरण स्‍वरुप बसपा विधायक राजकुमार सिंह गौतम ने रावन दहन किया था। रावण दहन करते ही वह विधानसभा चुनाव हार गये। यही नही उनकी राजनीतिक दुर्दशा शुरु हो गयी। राजकुमार सिंह गौतम ने विधानसभा टिकट न मिलने से नाराज बसपा को छोडकर कमल के फूल का दामन पकड़ लिया था। 

लेकिन यहां भी रावण दहन का अभिशाप उनका पीछा नही छोड़ा। भाजपा ने भी उनको ठेंगा दिखा दिया। इससे नाराज होकर वह समाजवादी पार्टी के साइकिल पर चढ़ गये। इसके बाद पूर्व धर्मार्थ मंत्री विजय मिश्रा ने भी रावण दहन किया था। रावण दहन करते ही विजय मिश्रा का राजनीतिक कैरियर डगमगाने लगा। समाजवादी पार्टी के नये मुखिया अखिलेश यादव ने इनका टिकट काटकर राजेश कुशवाहा को प्रत्‍याशी बना दिया। इससे नाराज विजय मिश्रा ने हाथी की सवारी कर ली। इन घटनाओ को देखकर भाजपाई बहुत चिंतित हैं। 

इस बार रेल राज्‍य मंत्री मनोज सिन्‍हा ने रावण दहन किया है। लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, ऐसे में कोई अनहोनी घटना न घट जाये। क्‍योंकि रावण दहन करते ही रेल राज्‍य मंत्री की तबीयत बहुत खराब हो गयी। उन्‍हे इलाज के लिए दिल्ली के एम्‍स में भर्ती कराय गया। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि रावण रेल राज्‍य मंत्री को माफ करेगा या नही करेगा यह तो आने वाला समय बतायेगा। लेकिन किसी अनहोनी को लेकर भाजपाई बहुत चिति‍त हैं।

'