Today Breaking News

अब लंका मैदान में लगेंगी पटाखे की दुकानें

गाजीपुर। इस बार दीपावली पर शहर के लोगों को पटाखे के लिए लंका मैदान में जाना होगा। प्रशासन ने जनसुविधा के लिहाज से यह फैसला लिया है। एसडीएम सदर विनय कुमार गुप्त ने बताया कि दुकानें के अस्थाई लाइसेंस के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। लाइसेंस 17 अक्टूबर से जारी होंगे। 

इनकी अवधि मात्र तीन दिन की होगी। उसके बाद पटाखे की बिक्री की इजाजत नहीं होगी। मालूम हो कि पिछले कुछ सालों से दीपावली पर पटाखे की दुकानें सिटी स्कूल के मैदान में लगती थीं लेकिन उस मैदान में बारिश का पानी जमा है। एसडीएम ने कहा कि पटाखा खतरनाक होता है। कोई बड़ा हादसा नहीं हो। इसके लिए लंका मैदान में ही पटाखे की अस्थाई दुकानें लगवाने का फैसला किया गया।
'