Today Breaking News

पीजी कालेज छात्र संघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर राहुल कुशवाहा, उपाध्यक्ष अभिषेक मौर्या, महामंत्री अभिषेक सिंह विजयी घोषित

गाजीपुर। पीजी कालेज गोराबाजार के छात्र संघ के चुनाव में शुक्रवार को अध्‍यक्ष पद के लिए राहुल कुशवाहा, उपाध्‍यक्ष पद के लिए अभिषेक कुमार मौर्या, महामंत्री पद के लिए अभिषेक सिंह निर्वाचित हुए। छात्र संघ के चुनाव में काफी गहमा-गहमी के बीच चुनाव सम्‍पन्‍न हुआ। जिसमे चार पदों पर अध्‍यक्ष, उपाध्‍यक्ष, पुस्‍तकालय, कृषि संकाय पर कुशवाहा समाज के उम्‍मीदवारों ने बाजी मारी। 

अध्‍यक्ष पद के सात प्रत्‍याशी मैदान में कूदे थें। जिसमे अजय कुमार यादव 954, अशद अहमद 424, आकाश यादव, 14, इंद्रजीत चौधरी, 361, राहुल कुशवाहा 1109, सुरजीत कुमार यादव 10, चंद्रिका कन्‍नौजिया 614 मत पड़े। जिसमे राहुल कुशवाहा 155 मत पाकर विजयी हुए। उपाध्‍यक्ष पद के लिए अभिषेक कुमार मौर्या 1307, अरविंद कुशवाहा 27, बृजेश बिंद 803, प्‍यारे लाल यादव 489, शशांक तिवारी 305, शुभम प्रकाश गुप्‍ता 354, रामविलास को 231 मत प्राप्‍त हुए। जिसमे अभिषेक कुमार मौर्या को 557 मत पाकर विजयी हुए। 

महामंत्री पद के लिए अभिषेक सिंह 1037, आशुतोष कुमार यादव 898, मनोज सिंह यादव 759, राकेश चौधरी को 882 मत मिले। जिसमे अभिषेक सिंह को 139 मतों से विजयी घोषित किया गया। पुस्‍तकालय मंत्री पद के लिए घनश्‍याम राम गोंड़ 511, प्रमोद सिंह कुशवाहा 1397, राकेश सिंह यादव 1124, रंजित कुमार को 447 मत मिले। जिसमे प्रमोद सिंह कुशवाहा 273 मत से विजयी हुए। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए रोहित त्रिपाठी 290, संदीप सिंह को 228 मत मिले। जिसे रोहित त्रिपाठी 62 मतों से विजयी हुए। वाणिज्‍य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए अमित गुप्‍ता 294, बृजेश कुमार राय को 94 मत मिले। जिसमे अमित गुप्‍ता 200 मतों से विजयी हुए। शारीरिक शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद के लिए दिलिप कुशवाहा 38, मुकेश यादव 7, राहुल सिंह यादव को 47 मत मिले। जिसमे राहुल सिंह यादव 9 मतों से विजयी हुए। कृषि संकाय प्रतिनिधि पद के लिए प्रशांत कुमार सिंह को 71, राजीव मौर्या को 101, शैलजा कांत राय 72, उमेश यादव को 101 मत मिले। दो प्रत्‍याशी आपस में बैठकर चुनाव अधिकारी के साथ समझौता किये और दोनो में टास हुआ। जिसमे राजीव मौर्या टास जीतकर विजयी हुए। 

कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए विशाल केशरी, शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद के लिए अखिलेश कुमार यादव निर्विरोध चुने गये। इस चुनाव में कुल मतादाता 7900 थे। जिसमे 3538 छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कालेज के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने विजयी प्रत्‍याशियों को माल्‍यार्पण कर पद एवं गोपनियता की शपथ दिलायी। चुनाव अधिकारी डा. बद्रीनाथ सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। पीजी कालेज के छात्र संघ चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए एसपी सिटी, एसडीएम सदर, तीन क्षेत्राधिकारी, एक दर्जन थानाध्‍यक्ष सैकड़ों सिपाहियों के साथ डटे रहे। पीजी कालेज के छात्र संघ चुनाव में अध्‍यक्ष, उपाध्‍यक्ष सहित चार पदों पर कुशवाहा उम्‍मीदवारों के जीतने पर राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा है।

'