Today Breaking News

पाइप चोरों ने वृद्ध किसान को मारी गोली

खानपुर। नसीरुद्दीनपुर में पाइप चोरों ने वृद्ध किसान दशरथ राजभर(70) को गोली मार दी। घटना रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे की है। गोली दशरथ के बाएं हाथ में लगी। उनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में हुआ। दशरथ के मुताबिक वह अपने नलकूप से खेत की सिंचाई कर रहे थे। उसी बीच चांदनी रात में उनकी नजर सड़क से खेत तक आ रही पानी की पाइप को काटते तीन लोगों पर पड़ी। 

वह मौके पर पहुंचे और उन्हें टोके। तब एक ने तमंचे से उन पर गोली दाग दी। उसके बाद वह अपनी बाइक से विक्रमपुर की ओर भाग गए। गोली की आवाज सुन घरवालों सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सर्वेश मिश्र ने दशरथ से घटनाक्रम की जानकारी ली। इस मामले में तीन अज्ञात के खिलाफ दशरथ ने तहरीर दी। एसओ खानपुर हिमेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की विवेचना शुरू है।
'