Today Breaking News

गाजीपुर: बाल दिवस पर सनबीम के छात्रों ने खेलकूद में दिखाया अपना प्रतिभा

गाजीपुर। सनबीम स्कूल, महाराजगंज के प्रांगण में बाल दिवस का आयोजन किया गया। इसके साथ-ही-साथ विद्यालय के वार्षिक खेल समारोह का भी आयोजन किया गया । उत्सव के इस अवसर पर चेयरमैन के. पी. सिंह जी उपस्थित थे। उन्होंने प्रबन्धन समिति के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी का माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके योगदान को भी याद किया गया। विभिन्न परिधानों में सुसज्जित विद्यालय के बच्चों ने तालियाँ बजाकर अपने प्यारे चाचा नेहरू को याद किया और श्रद्धांजली अर्पित की।     

रस्सा-कस्सी में नौंवीं कक्षा की लड़कियों की टीम, जिनमें श्रुति तिवारी, प्रिया यादव, समरीन खातून, इत्यादि शामिल थीं, ने विजयश्री प्राप्त की। बारहवीं और ग्यारहवीं कक्षा की लड़कियों की टीम, जिनमें दिव्यांका जायसवाल, सरोज कुमारी, मुस्कान सिंह, अंजली सिंह और सत्या राय शामिल थी, ने विजयश्री प्राप्त की। छठीं और सातवीं कक्षा की लड़कियों की टीम, जिनमें डिम्पल कुमारी, अंशिका सिंह, आयुषी यादव, सौम्या गुप्ता इत्यादि शामिल थी, ने अन्य छठीं कक्षा की लड़कियों की टीम को रस्सा-कस्सी में पराजित किया। आठवीं कक्षा की आरती सिंह, प्रिती द्विवेदी, कृति अग्रवाल और श्वेता सिंह इत्यादि की टीम ने आठवीं कक्षा की ही लड़कियों की अन्य टीम को रस्सा-कस्सी में पराजित किया।

खो-खो में लड़कों की टीम
जिनमें सिद्वार्थ राय, शिवम समृद्धि, शाश्वत श्रीवास्तव इत्यादि सातवीं कक्षा के छात्रों ने सातवीं कक्षा के ही लड़कों के अन्य टीम को पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। छोटे बच्चों के जलेबी दौड़ प्रतियोगिता में अवनीश कुमार गौतम (कक्षा के. जी.) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आड़ा-तिरछा (जिग-जैग) दौड़ प्रतियोगिता में शिवम यादव (कक्षा के.जी-2बी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 2-ए की अंशिका कुशवाहा ने चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बोरी (सैक) दौड़ प्रतियोगिता में 4-ए कक्षा के अभिषेक यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पेपर दौड़ प्रतियोगिता में दिव्यांश श्रीवास्तव (कक्षा 5-ए) और विशाल कुमार पासवान (कक्षा 5-ए) ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 100 मी. दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा 9-ए के विपिन कुमार यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

वहीं गौरव गुप्ता (कक्षा 9-ए) ने लड़कों के 200 मी. दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मी. रिले रेस प्रतियोगिता में प्रांजल कुमार यादव (कक्षा-8बी), प्रियांशु यादव (कक्षा-9बी), उज्जैर अहमद (कक्षा-8सी) और भार्गव मिश्रा (कक्षा-9बी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के 100मी. प्रतियोगिता में अलका यादव (कक्षा-10बी), तन्वी यादव (कक्षा-8सी) और सुप्रिया कुमारी (कक्षा-8सी) ने क्रमशः स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक प्राप्त किये। दूसरी तरफ लड़कियों की 200मी. दौड़ प्रतियोगिता में नेहा कुमारी (कक्षा-9बी) अंशु केशरी (कक्षा-9सी) और सुरभि (कक्षा-9सी) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किये। हैण्डबाल प्रतियोगिता में जतिन राय (कक्षा-11सी) शिवम सिंह (कक्षा-11बी), उपदेश यादव (कक्षा-11सी), ए राजशेखर (कक्षा-11ए), धनन्जय सिंह यादव (कक्षा-11सी), शिवम चैहान (कक्षा-10बी), प्रफुल्ल सिंह (कक्षा-11ए) और विशाल दूबे ने विजयश्री प्राप्त किया।  

लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा 9 के अंकित सिंह, आयुष गुप्ता, अविनाश जायसवाल, यशवन्त यादव, आदित्य सिंह, सत्यम सिंह और हरिओम जायसवाल ने नौंवी कक्षा के ही कबड्डी के छात्रों को पराजित किया। समारोह का समापन मुख्य अतिथि राजेश्वर कुशवाहा (परिवहन विभाग, गाजीपुर) के द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों को पदक प्रदान किये, उनका मान बढ़ाया और परिवहन सम्बन्धित अनुशासन की जानकारी दी। 

नवीन कुमार सिंह (प्रबन्धक एवं निर्देशक, सनबीम स्कूल) ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया और बच्चों को चाचा नेहरू के बताए रास्ते पर चलकर उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आज बच्चों के द्वारा खेल में उपलब्धि हासिल करने पर उन्हें बधाइयाँ दीं । वार्षिक खेलोत्सव के इस शानदार मौके पर विद्यालय ने अनेक प्रकार के खेलों का आयोजन किया था, जिसमें  विद्यालय के सभी बच्चों ने हिस्सा लिया। कुछ बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और अन्य बच्चों ने विद्यालय के मैदान में चारों तरफ खड़े होकर उन प्रतियोगी बच्चों का उत्साह एवं मान बढ़ाया। क्रिकेट में दसवीं और ग्यारहवीं बच्चों से बनी टीम ने हिस्सा लिया। इनमें प्रमुख रूप से हिमांशु, राहुल सिंह, उपेन्द्र यादव, रिशु यादव, औन अली, अंशुमान, अंकित पांडेय, प्रियांशु राय, अभिषेक राय, रितेश यादव अनुराग और अनिश कुशवाहा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का संचालन अभिषेक तिवारी और राजीव प्रसाद ने किया तथा अन्य अध्यापकों का सहयोग बच्चों को अनुशासित करने में रहा।
'