Today Breaking News

भाजपा का दावा, जंगीपुर नगर पंचायत पर होगा कब्जा

जंगीपुर। नगर पंचायत में कब्जा के लिए भाजपा पूरा जोर लगा दी है। इसी क्रम में शुक्रवार की रात पार्टी कार्यालय (माली का बागीचा ,शिया कब्रिस्तान) पर संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में पार्टी नेताओं ने कहा कि अब जंगीपुर नगर पंचायत पर भी पार्टी का झंडा फहरेगा। जिला निकाय चुनाव प्रभारी दिलीप पटेल ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ा कर देश को उन्नति पथ अग्रसर करने का प्रयास करती है। इसी का परिणाम है कि पूरे देश में पार्टी का विजय पताका फहर रहा है। 

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा की मोदी-योगी सरकार ने देश और प्रदेश के अंदर जो ऐतिहासिक कार्य और विकास की गाथा लिखी है जनता उससे प्रभावित होकर निश्चित ही निकाय चुनाव मे भाजपा को बहुमत देगी। जिला संगठन प्रभारी नंदकिशोर ने कहा की जंगीपुर की ऊर्जावान भूमि के कार्यकर्ता बंधु शुरू से कर्मठ हैं। अपने कर्मठता के बल पर केंद्र और प्रदेश में अपनी सरकार बनाए हैं और अब जंगीपुर में भी अपनी सरकार बनाएंगे। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा की संचार एवं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के विकास कार्यों से जनता प्रभावित है। 

उसे भरोसा है कि भाजपा के हाथों में सत्ता सौंपने का मतलब विकास है। बैठक मे जिला महामंत्री द्वय ओमप्रकाश राय, श्यामराज तिवारी, कुंवर रमेश सिंह पप्पू, रामनरेश कुशवाहा, प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, मन्नू सिंह, संकठा मिश्र, राकेश यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष पद की पार्टी प्रत्याशी शैल कुमारी, रामविलास यादव, श्यामबली, अनमोल गुप्त, राज गुप्त, अभी, आनंद गुप्त, मनोरमा कुशवाहा, दारा कश्यप सहित नगर के सभी सभासद प्रत्याशी, चुनाव संचालन समिति के सदस्य, पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता मौजुद थे। अंत में जंगीपुर नगर निकाय चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश गुप्त ने आभार प्रकट किया। संचालन युवा मोर्चा अध्यक्ष पवनसुत गुप्ता ने किया।
 
 '