Today Breaking News

गाजीपुर: धान क्रय केंद्रों पर डीएम की भृगुटी चढ़ी: आधा दर्जन क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, दी चेतावनी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर जिलाधिकारी के. बालाजी ने बुद्धवार को जनपद के विभिन्न धान क्रय केन्द्रो का  आकस्मिक  निरीक्षण किया। जिसमे मलीयाबाग, भदौरा, मनिया, गहमर, भतौरा, कृषि मण्डी समिति दिलदारनगर, नरियॉव, पचोखर का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दैनिक खरीद रजिस्टर को चेक किया एवं क्रय केन्द्र पर उपस्थित किसानों से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध मे जानकारी ली। मलीयाबाग मे धान क्रय केन्द्र की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की एवं गहमर क्रय केन्द्र पर वैनर तत्काल वैनर लगाने का निर्देश दिया। 

नरियांव मे उपस्थित किसानों से उनकी समस्याओं के बावत जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने डिप्टी आर0एम0ओ0 को निर्देश दिया कि धान क्रय मे किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। धान क्रय केन्द्रो के निरीक्षण के उपरान्त जिलाधिकारी ने जमांनियां-धरम्मरपुर मे गंगा नदी पर निर्माणाधीन सेतु का भी निरीक्षण किया।
'