Today Breaking News

गाजीपुर: चाचा ने भतीजी के विवाह में भेंट किया पुत्र के समान एक वृक्ष

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर कासिमाबाद विकासखंड में सृष्टि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित एक विवाह समारोह में नवदंपति को शुभ आशीर्वाद स्वरूप उन्हें पौधा भेंट कर मंगल जीवन की कामना किया  गया। इस अवसर पर अतिथियों से  पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु वृक्षारोपण करने की अपील  करते हुए कहा कि एक वृक्ष एक कन्यादान के बराबर पुण्य का लाभ देता है। 

मालूम हो कि कासिमाबाद ब्लाक मीरानपुर गांव में संजय सिंह की पुत्री मीनू सिंह की शादी मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के तिघरा गांव निवासी रामकृत सिंह के पुत्र धीरेन्द्र सिंह के साथ शुक्रवार की रात गांव में आयोजित थी। इस अवसर पर वर और कन्या पक्ष के तमाम लोग रिश्तेदार भाई बन्धुओं ने  जयमाल के बाद दीर्घायु होने की कामना के साथ होने  का आशीर्वाद दिया। इस आशीर्वाद समारोह में सृष्टि सेवा संस्थान के महासचिव व कन्या के सगे चाचा धनंजय कुमार सिंह ने नवदंपति को वृक्ष भेंट करते हुए उन्हे जब सुभाशीष दिया तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। इस बहुमूल्य उपहार से नवदंपति भी खिलखिला उठें । 

इस अवसर पर सृष्टि सेवा संस्थान के धनंजय कुमार सिंह ने वृक्ष के ऊपर सब का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि अगर हर व्यक्ति अपने हाथों से एक एक पौधा लगाकर इस देश से पर्यावरण संतुलन को बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। क्योंकि आज पर्यावरण संतुलन काफी असंतुलित हो गया है। जिसके चलते जलवायु परिवर्तन सबके सामने दिखाई दे रहा है। आशीर्वाद देने वालों में अजीत सिंह विनोद सिंह रविप्रताप सिंह चंद्रशेखर उर्फ शेरू सदानंद सिंह राहुल सिंह लाल बहादुर सिंह राम अवतार सिंह संजय सिंह आदि ने  आशीर्वाद देकर नवदंपति की दीर्घायु होने की कामना किया।
'