Today Breaking News

गाजीपुर: हाय 2018 बाय 2017 सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हीं दुल्हनों ने कुछ इस अंदाज में खींचा सबका ध्यान

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर वेलफेयर क्लब की ओर से रविवार को नववर्ष की पूर्व संध्या पर  “हाय 2018 बाय 2017” कार्यक्रम अंतर्गत दुल्हन प्रतियोगिता तुलसीपुर स्थित संत कबीर पब्लिक स्कूल में आयोजित की गयी। इस प्रतियोगिता मे छात्राओं ने  दुल्हन का वेष धारण कर जहाँ बीते वर्ष की विदाई सिसक-सिसक कर प्रस्तुत की वही नए वर्ष का स्वागत नये अंदाज और उत्साह से किया। कार्यक्रम में दुल्हन प्रतियोगिता के अलावा फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छात्राएं परी, अप्सरा, डाक्टर, रानी लक्ष्मीबाई तथा लड़के डाकू गब्बर सिंह, सुभास चंद बोस, भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, नरेंद्र मोदी तथा अन्य विभिन्न महापुरुषों व राजनेताओ का सजीव चित्रण प्रस्तुत कर सबको विचार विमर्श करने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम मची रही। दुल्हन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान अफसाना बानो, दूसरा स्थान फलक बानो तथा तीसरा स्थान सौम्या को मिला। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में पहले स्थान के लिए आकांक्षा शर्मा, दूसरे स्थान के लिए शुभांगी राय तथा तीसरे स्थान के लिए दीपशिखा को चयनित किया गया। 
सांत्वना स्थान के लिए काजल पासवान, संजना गुप्ता तथा नेहा को चना गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में ट्रैफिक पुलिस का रोल निभा रहे शौर्य सिंह को पहला, नरेंद्र मोदी बने अंकुर सिंह कुशवाहा को दूसरा तथा पति से मर खाए हुए पति की भूमिका अदा कर रहे वारिस कुशवाहा को तीसरा स्थान मिला। निर्णायक मंडल सदस्य के रूप में माया प्रजापति, पूजा कुशवाहा तथा पिंकी कुमारी रही। सभी विजयी प्रतिभागियों को संस्था के अध्यक्ष डा शरद कुमार वर्मा तथा पंकज सिंह कुशवाहा ने शील्ड व मैडल देकर सम्मानित किया। 
इसके उपरांत विद्यालय परिवार की ओर से डा० शशिकला मौर्या तथा पंकज सिंह कुशवाहा ने संस्था को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के अध्यक्ष डा० शरद कुमार वर्मा, जनपद गवर्नर पवन पाण्डेय तथा प्रधानाचार्य पंकज कुशवाहा ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम का संचालन आदित्य सिंह कुशवाहा ने किया।  इस मौके पर सचिव सिद्धार्थ मालवीय, परीक्षा प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार, रतन जायसवाल , राजकिरण, मंजीत, रामप्रवेश, मुकेश, आशा, किरण, कंचन, सपना, अखिलेश्वर, स्नेहा, सुमिता, अजय यादव, रामकुमार विश्वकर्मा, नौशाद अहमद, वरुण यादव, तथा रामनाथ कुशवाहा  उपस्थित रहे।  अंत में विद्यालय के प्रबंधक काशीनाथ सिंह कुशवाहा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
'