Today Breaking News

गाजीपुर: युवक ने लगाई फांसी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर जखनियां भुड़कुड़ा कोतवाली के हथियाराम गांव में युवक अरविंद कुमार(23) ने फांसी लगा ली। घटना गुरुवार की रात की है। अरविंद घर से रात में निकला। उसके बाद नहीं लौटा। उसकी तलाश हुई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में आम के पेड़ की डाल पर फंदे से उसकी लाश लटकती मिली। एसएचओ ब्रजेश कुमार यादव ने अरविंद के घरवालों के हवाले से बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। नशेड़ी भी था। गनीमत यही रही कि उसका विवाह नहीं हुआ था।

'