Today Breaking News

गाजीपुर: तहसीलदार को फोन पर ही भाजपा एमएलसी ने चेताया

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर जखनियां भाजपा नेतृत्व अब सरकारी कर्मचारियों की ओर से अपने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और मनामानी बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। शुक्रवार को भड़कुड़ा पहुंचे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने कार्यकर्ताओं संग बैठक कर विस्तार समस्याएं सुनी। उसी क्रम में कुछ लोगों ने तहसलीदार जखनियां सुरेश पासी के रवैये की शिकायत की। फिर क्या था मौके से ही श्री आचार्य ने तहसीलदार को फोन लगवाया। उसके बाद फोन पर ही उनकी ठीक से क्लास लिए। कहे कि प्रदेश सरकार आमजन की जरूरतों और समस्याओं के निराकरण को लेकर तत्पर है। 

उसमें अगर कोई सरकारी अधिकारी अथवा कर्मचारी रोड़ा बनता है तो फिर वह अपने पद पर रहने लायक नहीं माना जाएगा। उन्होंने तहसीलदार को कहा कि वह अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं। आमजन सहित पार्टी कार्यकर्ताओं की मांगों, समस्याओं पर फौरी व न्यायोचित कार्रवाई करें। चश्मदीदों के मुताबिक बराबर बेअंदाज रहने वाले तहसीलदार साहब फोन पर मिमिया रहे थे। उसके पूर्व भाजपा एमएलसी स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भाग लिए। 
उस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं। उनको शिक्षक जिस दिशा में ले जाता है वह उसी दिशा में जाते हैं। बचपन में दी गई शिक्षा जीवनपर्यंत काम आती है। बच्चों से निरंतर संवाद और उन्हें प्रोत्साहित करते रहना चाहिए। आज देश को नरेंद्र मोदी के रूप में ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान भी चला रहा है। 

प्रधानमंत्री अपने मन की बात कार्यक्रम में बच्चों से सीधा संवाद भी करते रहते हैं। कार्यक्रम को पार्टी के प्रदेश मंत्री राम तेज पांडेय के अलावा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री विजेंद्र राय एवं प्रभुनाथ चौहान ने भी संबोधित किया। विद्यालय प्रबंधक पुर्णेंदू त्रिपाठी ने विद्यालय की गतिविधियों की चर्चा करते हुए बताया कि गरीब परिवारों के बच्चों के लिए विशेष सुविधा मुहैया कराया जाता है। 

अब आगे से उन्हें निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। कार्यक्रम में विद्यालय में टॉप 20 छात्र-छात्राओं को डॉ. विवेकानंद ने विशेष छात्रवृत्ति के साथ मेडल देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सौरभ पांडेय ने की। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से मौजूद जनसमूह का मन मोह लिया। बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ विषय पर हुई प्रस्तुति को खूब सराहा गया। इसी क्रम में भाजपा उपाध्यक्ष पार्टी के दिवंगत वरिष्ठ नेता रामचंद्र गुप्त के आवास पर पहुंच कर परिवारीजनों के प्रति संवेदना जताई। 

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दयाशंकर सिंह सहित भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, उमा पाल,  सादात ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष यादव, मंडल महामंत्री धर्मवीर भारद्वाज, राहुल चौरसिया, धीरेंद्र सिंह, सीताराम चौहान, चिंटू गुप्त, सुनील सिंह, राम लखन मौर्य, शिव शंकर चौहान, सुनील जायसवाल, रविकांत गुप्त सहित आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।
'