Today Breaking News

गाजीपुर: पीएम मोदी की योजनाओं से बदल गया है नारी शक्ति का स्वरुप- मनोज सिन्हा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति द्वारा रविवार को लंका मैदान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समाराहे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री व दूर संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि पूर्वांचल ग्रामीण चेतना का अच्छा प्रयास है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलायी गयी हैं। जिसमे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का शुभारंभ हरियाणा से शुरु किया गया था। 116 जिलों में अभियान का शुभारंभ किया गया था। आज पूरे देश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का अभियान चल रहा है। श्री सिन्हा ने कहा कि सरकार पूरी प्रयास में है कि स्वच्छता अभियान मिशन के तहत पूरी तरह तपे हैं। 

केवल कर्मचारियों से स्वच्छता अभियान का मिशन पूरा नही होगा इसमे आम जनता का सहयोग जरुरी है। आज लड़कियां हवाई जहाज, ट्रेन चला रही है तथा लड़कियां गोल्ड मेडल लेकर आ रही है तो देश को बहुत गर्व हो रहा है। साढ़े तीन साल में देश में बदलाव हुआ है तकनीकि से भ्रष्टाचार खत्म हो जायेगा जिससे आम जनता को राहत मिलेगी। अब देश की महिलाएं देश का नेतृत्व करेंगी। 

आप लोग एक संकप्ल ले लें कि अच्छे भाषा से वातावरण स्वच्छ रहता है। उन्होेने कहा कि आप महिलाएं बच्ची को जन्म देती है तो सरकार उस बच्ची के भविष्य का पूरा खर्चा उठा रही है। बेटी अब अभिशाप नही हैं। कार्यक्रम में जिलाधिकारी के बालाजी, एसडीएम सदर विनय गुप्ता, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, इनर व्हील की अध्यक्ष विनिता सिंह, डा. रजनी राय, मंजीला सिंह, निठोरी देवी आदि लोग उपस्थित थें।

'