Today Breaking News

गाजीपुर: बैलगाड़ी यात्रा निकाल पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर गुस्सा जताए कांग्रेसी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर बिरनो पेट्रोल-डीजल बेतहाशा बढ़ी कीमत पर बुधवार को कांग्रेसियों ने अनोखे तरीके से अपना विरोध जताया। वह भड़सर से बिरनो तक करीब दो किलोमीटर की यात्रा वह बैलगाड़ी से किए। यात्रा की अगुवाई पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह तथा जिलाध्यक्ष डॉ.मारकंडेय सिंह ने की। 

यात्रा में शामिल कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। यात्रा से पहले भड़सर में हुई सभा में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार साल की उपलब्धियों में सिवाय जुमलेबाजी के कुछ नहीं है। श्री मोदी ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में झूठ बोल कर केंद्र की सत्ताई हथियाई। सरकार बनाने के बाद भी उनका झूठ जारी रहा। करीब एक सौ चालीस वादे किए लेकिन एक भी पूरा नहीं किए। प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। 

गोरखपुर और फूलपुर के साथ कैराना और नूरपुर उपचुनाव में भाजपा की हार भाजपा की नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। इस मौके पर रामबली चौहान, धीरेंद्र पांडेय, दिग्विजय सिंह, दुर्गा प्रसाद गुप्त, शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, सतीशचंद श्रीवास्तव, प्रेम सिंह आदि थे। संचालन चंद्रिका सिंह ने किया। इसी क्रम में नसरतपुर में भी सभा हुई। उसमें भी राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी ने भाजपा को निशाने पर लिया। कहे कि भाजपा केवल कुछ पूंजीपतियों की पार्टी बनकर रह गई है। ऐसे में परिवर्तन की आवश्यकता है। इस मौके पर अवधेश भारती, मुन्ना जायसवाल, सुनील कुमार, लालू सिंह, सतेंद्र प्रकाश तिवारी आदि थे।

'