Today Breaking News

गाजीपुर: मनोज सिन्हा ने मंजूरी दिलाई, भाजयुमो ने किया भूमि पूजन

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर जखनियां संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने जखनियां रेलवे स्टेशन को और एक सौगत दी है। साधारण यात्री विश्राम कक्ष बनेगा। शुक्रवार को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा तथा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने मंत्रोच्चारण के बीच उसके लिए भूमिपूजन किया। इस मौके पर श्री वर्मा ने कहा कि मनोज सिन्हा ने अपने संसदीय क्षेत्र के गाजीपुर के इस अति पिछड़े जखनियां का भी पूरा ख्याल रखा है। जखनियां रेलवे स्टेशन की सूरत बदल चुकी है। अब साधारण यात्रियों को विश्रामालय का भी लाभ मिलेगा।

श्री वर्मा ने कहा कि गाजीपुर के लिए किए गए विकास कार्यों से मनोज सिन्हा विकास पुरुष बन चुके हैं। उन्होंने जिले में विकास की एक लंबी श्रृंखला बनाई है। खासकर  रेलवे के क्षेत्र में श्री सिन्हा ने विकास के बहुत काम किए हैं। औड़िहार-भटनी रेल मार्ग सबसे पिछड़ा था। आजादी के बाद श्री सिन्हा की पहल पर इस मार्ग के लगभग सभी स्टेशनों का स्वरूप बदला। प्लेटफार्मों का विस्तारीकरण और, उच्चीकरण हुआ। स्टेशनों पर फुटब्रिज बने। 

प्रतीक्षालय, रिजर्वेशन की सुविधाएं मुहैया हुईं। स्टेशनों पर यात्रियों के लिए वाईफाई की व्यवस्था हुई। इस मार्ग पर नई ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। निश्चित रूप से क्षेत्र के स्टेशन भी शहरी स्टेशनों से कम नहीं होंगे। कोई हैरानी नहीं कि इस मार्ग पर और कई नई ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाए। इस बात की घोषणा खुद श्री सिन्हा भी कर चुके हैं। बता चुके हैं कि मऊ से दुल्लहपुर, जखनिया, सादात होते हुए सीधे लखनऊ के लिए ट्रेन चलेगी। कार्यक्रम में महामंत्री धर्मवीर भारद्वाज, धीरेंद्र सिंह, सुनील यादव, बाबूलाल यादव, धर्मेंद्र चौरसिया, ओमप्रकाश पाण्डेय, सुनील सिंह, पं. शोभनाथ आचार्य सहित भाजपा के भी कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

'