Today Breaking News

गाजीपुर: धानक्रय केंद्रों पर डीएम ने जांचे हालात, दिखाई नाराजगी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर जिलाधिकारी के.बालाजी ने बुद्धवार को नन्दगंज (लखमीपुर), सैदपुर, परसनी, राजपुर (सादात) के धान क्रय केन्द्रो का स्थलीय निरीक्षण कर धान क्रय के सम्बन्ध मे जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होनें क्रय क्रेन्द्रो पर उपलब्ध अभिलेखो व किसानों के लिए उपलब्ध करायी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं तथा क्रय हेतु उपकरणों तथा इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र, बोरा, बैनर, धान का नमूना, डेली क्रय किये गये धान की स्थिति आदि के बारे जानकारी ली। 

क्रय क्रन्द्रो पर कुछ अभिलेखो को छोड़कर  बाकी सभी अभिलेख/रजिस्टर पाये गये जिसका जिलाधिकारी द्वारा जांच की गयी। निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्रो पर धान खरीद की स्थिति कम रही जिसका कारण पूछा और नाराजगी व्यक्त करते हुए मार्केटिंग स्पेक्टर को सख्त निर्देश देते रोजाना लगभग 600 कुन्तल की धान क्रय करने को कहा। परसनी केन्द्र पर रखे टोकन रजिस्टर पर अंकित किसानो के मोबाईल नम्बर के माध्यम जिलाधिकारी द्वारा स्वयं काल कर किसानों से क्रय के सम्बन्ध में जानकारी ली। 

जिसमें पता चला कि केन्द्र के कर्मचारियों द्वारा डेट न दिये जाने तथा अपने मन माफिक  दिनांक लिखने की समस्या तथा धान क्रय में लापरवाही बरती जा रही है जिस पर जिलाधिकारी ने मार्केटिंग स्पेक्टर को निर्देश दिया कि आगे स्थिति में सुधार नही हुआ तो कार्यवाही के लिए तैयार रहेगे तथा रोजाना 04 से 05 किसानो का धान क्रय किया जाय। उन्होने केन्द्रो पर उपस्थित किसानो की समस्यो को सुना तथा किसानो को किसी भी प्रकार की समस्या नही होने की बात कही। मौके पर उपजिलाधिकारी सैदपुर, डिप्टी आर0एए0ओ0, अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, उपस्थित थे।

'