Today Breaking News

गाजीपुर: 6 दिसंबर के पूर्व पुलिस का रुट मार्च

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर 6 दिसंबर के पूर्व जनपद के पुलिस प्रशासन ने शांति व्‍यवस्‍था कायम करने के लिए नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में रुट मार्च निकाला गया। जिसमे शहर कोतवाली परिसर से एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्‍ला के नेतृत्‍व में रुट मार्च लालदरवाजा, प्रकाश टाकीज, टाउनहाल, चीतनाथ, नखास, नवाबगंज, तुलसिया का पुल, एमएच इंटर कालेज, रजदेपुर होते हुए कोतवाली परिसर में समाप्‍त हुआ। अधिकारियों का कहना है कि नगर में शांति व्‍यवस्‍था बनाने के लिए लोगों से अपील से करते है कि आप लोग आपस में भाईचारा बनाकर शांति व्‍यवस्‍था कायम रखें। इस मौकें पर सीआरओ, एसडीएम सदर, सीओ सिटी, शहर कोतवाल, सभी चौकी इंचार्ज सहित सैकड़ों पुलिस कर्मी शामिल थे।