Today Breaking News

गाजीपुर: नील गोदाम की दिवार गिरने से चार युवको की मौत, मचा कोहराम

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर नील गोदाम की दिवार गिरने चार युवको की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि जंगीपुर थाना क्षेत्र के मेहरअली गांव में अंग्रेजो के जामाने का बना हुआ नील का गोदाम था। यहां से अंग्रेज नील बनाकर ब्रिटेन भेजते थे। मंगलवार की दोपहर एक ही गांव बैरियापुर थाना जंगीपुर के निवासी धर्मेद्र बिंद पुत्र रामकेवल बिंद 20 वर्ष, उमेश बिंद पुत्र महेश बिंद 21, रमेश बिंद 22, अच्‍छे बिंद पुत्र बेचन बिंद 20 वर्ष, गुड्डू बिंद घूमने के इरादे से नील गोदाम पर गये हुए थे। 

पांचो युवक गोदाम के ऊपर बैठे थे तभी गोदाम की दिवार भरभराकर गिर गयी और पांचो दब गये। दिवार के गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये और दबे हुए लोगो को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिये। पांचो युवको को बाहर निकाला गया तो चार युवको की मौत हो चुकी थी। जिसमे गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको ग्रामीणो ने उपचार के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया। 

दिवार गिरने की सूचना मिलते ही जंगीपुर पुलिस, एसडीएम सदर शिवशरणप्‍पा मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहें है। चारो युवक की मौत की सूचना मिलते ही बैरियापुर गांव में मातम छा गया। घर की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है।
'