Today Breaking News

गाजीपुर: आखिरी दम तक लड़ेंगे अपने हक की लडाई- रेखा पासवान

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन ने मानदेय वृद्धि की मांग के समर्थन में लगातार तीसरे दिन गुरुवार को भी धरना-प्रदर्शन जारी रखा। आरटीआइ परिसर में प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर आक्रोश जताया। चेताया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। निशा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान खुद स्वीकार किया था कि आंगनवाड़ी

कार्यकर्ताओं ने अब तक की सरकारों में अपने मानदेय वृद्धि के लिए कई बार धरना-प्रदर्शन किया, लेकिन किसी भी सरकार ने इनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया। मेरी सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि के लिए अनुपूरक बजट में उचित धन की व्यवस्था कर रही है। अब प्रदेश सरकार अपने वादे से मुकर रही है। शीला भारती ने कहा कि विभाग की स्थापनाकाल से ही हर सरकार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का शोषण होता रहा है। हम अपना हक लेकर ही दम लेंगे।

जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान ने कहा कि हमें संगठित होकर हक को प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। हमारा संघर्ष सरकार द्वारा सुनियोजित तरीके से किए जा रहे आर्थिक व श्रम शोषण के खिलाफ है। इसके अलावा अन्य मांगें लंबित हैं। अब अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। सगुन, सीमा, सुनीता, नाजनीन, अनीता, सुशील, उमा, कृष्णा, रीता, गीता, शकुंतला, मीरा, सविता, अंजू, सीमा यादव, रेखा श्रीवास्तव आदि थीं। संचालन जिला संरक्षक सूरज प्रताप सिंह ने किया।

'