Today Breaking News

गाजीपुर: रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने मनिहारी में चाय पर की देश की चर्चा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर सांसद व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा शनिवार की सुबह नगर में चाय पर चर्चा के साथ जखनियां विधानसभा के मनिहारी मंडल मे लगातार 10 जनसंवाद सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व के देशों के लिए महत्वपूर्ण सम्मेलन दाओस मे भारत के प्रतिनिधि‍ को पहली पंक्ति मे बैठने का अवसर नही मिलता था पर वह स्थिति आज बदल चुकी है। आज भारत की प्रतिष्ठा पुरी दूनिया मे बढी है। अब अमेरिका व रूस जैसे विकसित तथा प्रमुख राष्ट्रों के प्रतिनिधि भारत के नेता की आगवानी करते है तथा ससम्मान उनके साथ पहली कतार मे बैठकर आपसी बात चीत करते है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजनीति मे सुचिता,ईमानदारी तथा कार्यों के गुणवत्ता के साथ कठोर परिश्रम के बल पर कार्य करते हुए आज विश्व के सशक्त नेता के रुप मे अपनी छवि विश्व पटल पर  बनाई है। 

पाकिस्तान आज दुनिया मे अलग थलग पड गया है। नेता का चुनाव करते समय दो बाते विशेष महत्व रखती है। पहला नेता की नेतृत्व क्षमता व  कार्यशैली तथा दुसरी चिज जो है वह है नेता की लोकप्रियता तथा नेतृत्व क्षमता के क्षेत्र मे हमारे नेता का कोई सानी नही है।आज लोकप्रियता( पापुलर्टी) के क्षेत्र मे भी हमारे नेता के बराबर विश्व का कोई नेता नही है जबकि प्रापर्टी हमारे नेता की सबसे कम है। जो व्यक्ति 13 वर्ष मुख्यमंत्री तथा 5 वर्ष प्रधानमंत्री रहे हो तब भी उनकी माँ मात्र 450 वर्ग फीट के मकान मे जीवन यापन कर रही है। भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप आज तक हमारे नेता पर कोई नही लगा सका है।राफेल के मुद्दे पर देश की संवैधानिक संस्थाओं ने रिपोर्ट दिया की इसमें कोई जांच की जरूरत नही है और यह सामान्य बात नही है इमानदारी की बात करना तथा मौका मिलने पर भी इमानदार रहना दोनो मे बडा अंतर है। 

उन्होने नरेन्द्र मोदी सरकार के पिछले पांच वर्षों की सरकार की तुलना गुप्त काल से करते हुए कहा कि पिछला 2014 से 2019 तक का काल भारत के लिए स्वर्ण काल खंड है।इन पांच वर्षों मे देश की आर्थिक गति तेजी से बढी है जिससे देश मे आकांक्षी वर्ग समुह बढे है।अपने भी देश मे विकसित राष्ट् के तरह की भौतिक संरचना के प्रति कार्य प्रारम्भ हूए है जिसमे फोरलेन, सिक्स लेन के साथ साथ 8लेन 12 व 16 लेन की सडको का निर्माण हुआ है रेलवे के क्षेत्र मे निवेश बढा है।विगत पांच वर्षों मे न्यूनतम नागरिक सुविधाएं हर व्यक्ति को मिली है जो कभी कोई सोच भी नही सकता है।उन्होंने कहा कि देश ने अंतरीक्ष मे सुपर पावर की एक बडी सिद्धि हासिल की है जिससे अब हम मात्र 3 मीनट के अंदर हम पाकिस्तान के सूचना तंत्र को पुरी तरह से ध्वस्त कर सकने मे सक्षम हो गये हैं। मंत्री मनोज सिन्हा ने  लोगों से कहा कि आने वाली 19 मई को आप अपने मतदान का प्रयोग करेंगे और आप सभी के मतदान से यह तय होना है कि इस देश की दिशा किधर जाएगी यह चुनाव देश के मान सम्मान स्वाभिमान के लिए महत्वपूर्ण है। 

2024 की यह यात्रा भारत के जरूरतों को पूरा करने की यात्रा नही भारत दुनिया का सिरमौर देश बने इसके लिए हमारी सरकार काम करेगी। नेताओं की व्यख्या करते हुए उन्होंने कहा कि नेता तीन प्रकार के होते है पहला सिजनल जो समय के साथ आते हैं और समय के साथ लुप्त हो जाते है ,दूसरा रिजनल जो कंडिशनल होते है अपने स्वार्थ के लिए सदैव कार्य करते है तथा तीसरे जो ओरिजनल होते है और जनता व क्षेत्र के साथ सदैव समर्पित रहकर कार्य करते हैं। मन्त्री मनोज सिन्हा ने कहा कि भावनाओं मे बहकर मतदान करने की जरूरत नही है विवेक के आधार पर आप मतदान करें।गाजीपुर व गाजीपुर के लोगों की जरुरतो को कौन पुरा कर सकता है उसे आधार बनाना होगा। उन्होंने भाजपा की व उसके सदस्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि चीन के कम्युनिस्ट पार्टी से भी ज्यादा सदस्य संख्या बल की पार्टी भारतीय जनता पार्टी  है। 

जिसका सिद्धांत महत्वपूर्ण है व्यक्ति से बडा दल व दल से बडा देश है इस सिद्धांत पर हमने काम किया है। उन्होंने गाजीपुर मे तमाम विकास कार्यों की गणना कराते हूए कहा कि गत 50 वर्षों के सापेक्ष विगत 5 वर्ष अगर भारी न हो तो आप भाजपा या मुझे कतई वोट मत करें।लेकिन 50वर्ष पर 5 वर्ष भारी है तो हमे वोट तो चाहिए न अगर हमने कार्य किया है तो आपकी भी इसके प्रति नैतिक जिम्मेदारी बनती है। जनसंवाद कार्यक्रम को विधान परिषद सदस्य डा केदारनाथ सिंह ने भी सम्बोधित किया। 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सरोजेश कुमार सिंह, मुराहु राजभर,राजेश राजभर,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, कपिलदेव राय,श्यामनारायन राम,ओमकार सिंह,संदीप सिंह,भैयालाल तिवारी, मोहन लाल श्रीवास्तव,चंद्रकांत सिंह,नन्द कुमार राम,पंचम कुमार सिंह,प्रदीप कुमार सिंह,योगेंद्र सिंह,जयशंकर कुशवाहा, जय गोविंद दूबे,अनिल विधायक उपेंद्र सिंह सहित अन्य तमाम पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

इससे पहले गाजीपुर नगर मे मालगोदाम रोड पर प्रातःकाल वरिष्ठ बुद्धिजीवी जनो के साथ मा मनोज सिन्हा ने चाय पर चर्चा के साथ लोगो से बात किया तथा केन्द्र, प्रदेश सरकार के उपलब्धियों को बताते हुए स्वयं के प्रयास से जनपद के विकास के निमित्त हुए कार्यो पर भी अपनी बात रखी।तथा देश के मान सम्मान स्वाभिमान के साथ साथ देश के समाज कल्याण के क्षेत्र मे किए गये कार्यों पर भी चर्चा की गयी। इस अवसर पर सुनिल सिंह,सरोज कुशवाहा, अमरनाथ दुबे,विश्वामित्र सिंह,मारकंडेय सिंह,रासबिहारी राय,अजय राय दारा, रामेश्वर तिवारी, कुवर बहादुर सिंह,शशिकान्त शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

'