Today Breaking News

गाजीपुर: फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा 6 लाख रूपये

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर फ्लाइंग स्क्‍वाड टीम ने सोमवार की दोपहर पीजी कालेज लार्ड कर्नावालिस के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक व्‍यक्ति के पास से 6 लाख 20 हजार रूपये नकद बरामद किया। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही आयोग की फरमान थी कि व्‍यापारी हो या कोई अन्‍य नेता 20 हजार रूपये लेकर आ जा सकते है। लेकिन चंदौली जनपद के रामअवतार सिंह स्‍कार्पिंयो खरीदने के लिए गाजीपुर रूपये लेकर आ रहे थे लेकिन फलाइंग स्‍क्‍वॉड टीम के ज्‍वाइंट मजिस्‍ट्रेट अवधेश प्रसाद, उपनिरीक्षक मुन्‍ना लाल शर्मा ने वाहन चेकिंग के दौरान 6 लाख 20 हजार रूपये पकड़कर कोतवाली ले आये और लिखा-पढी के बाद उसको सीज कर दिये।