Today Breaking News

गाजीपुर: आम के बाग के रखवाले की हत्या

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर दिलदारनगर बाजार से सटे आम के एक बाग के रखवाले खरू राजभर (60) की बदमाशों ने हत्‍या कर दी। उसकी लाश गुरुवार की सुबह उसी बाग में मिली। खरू के सिर पर धारदार हथियार के संघातिक चोटों के निशान थे। फिलहाल घटना का कारण स्‍पष्‍ट नहीं है। इस मामले में खरू के बेटे मुसई ने अज्ञात के खिलाफ दिलदारनगर थाने में तहरीर दी है। 

आशंका जताई जा रही है कि चोरी से आम तोड़ने का विरोध खरू की मौत का कारण बना होगा। खरू के बेटे मुसई ने बताया कि वह भोर में करीब साढ़े तीन बजे अपने पिता को जगाया। उसके बाद पिता बाग की ओर चले गए। कुछ देर बाद साढ़े पांच बजे वह भी गोबर लेकर बाग में पहुंचा, लेकिन पिता की उसे कोई आहट नहीं मिली। वह खुद पेड़ों से गिरे आम चुनने लगा। उसी बीच उसकी निगाह अपने पिता की लाश पर पड़ी। आम का बाग दिलदारनगर के ही किसी तिवारी परिवार का है।