Today Breaking News

गाजीपुर: अफजाल अंसारी का फासला और बढ़ा, बलिया में सनातन पांडेय फिर पीछे

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर लोकसभा चुनाव की मतगणना में शाम साढ़े पांच बजे तक मिले अधिकृत रूझान में जहां गाजीपुर सीट पर केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्‍हा सपा-बसपा गठबंधन उम्‍मीदवार अफजाल अंसारी से और पीछे चले गए हैं। उन्‍हें दो लाख 92 हजार 832 वोट मिले हैं, जबकि श्री अंसारी की झोली में तीन लाख 64 हजार 976 वोट जा चुके हैं। इस हिसाब से अफजाल की बढ़त अब 72 हजार 144 पर पहुंच चुकी है। उधर बलिया में भाजपा उम्‍मीदवार वीरेंद्र सिंह मस्‍त एक फिर बढ़त बना लिए हैं। उनको चार लाख 13 हजार 524 वोट मिले हैं। सपा-बसपा गठबंधन के उम्‍मीदवार सनातन पांडेय को चार लाख दस हजार 686 वोट मिले हैं।

गाजीपुर में अन्‍य उम्‍मीदवारों में कांग्रेस के अजीत प्रताप कुशवाहा 13 हजार 450 वोट पाए हैं। सुभासपा के रामजी राजभर के खाते में 22 हजार 573 वोट आए हैं। शिवपाल यादव के अगुवाई वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संतोष कुमार यादव 1471 वोट हासिल किए हैं। इसी तरह भानुप्रकाश पांडेय भाकपा 5,311, ईश्‍वरी प्रसाद कुशवाहा माले 3,444, वृजेंद्र कुमार वर्मा 719, भरत 644, राजेश कुमार यादव 1,244, डॉ. राजेश कुमार सिंह 834, रामप्रवेश शर्मा रिंकू 2,271, वेदप्रकाश 1,582, हृदय नारायन सिंह 4,175 और नोटा 4,674 है। अधिकृत घोषणा के मुताबिक गाजीपुर संसदीय क्षेत्र में पड़े कुल दस लाख 94 हजार 450 वोटों में अब तक सात लाख 20 हजार 226 वोटों की गिनती हो चुकी है।

'