गाजीपुर: चुनाव हारने के बाद पहली बार गाजीपुर संसदीय क्षेत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का होगा औपचारिक दौरा
![]() |
Manoj Sinha |
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा चुनाव हारने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र गाजीपुर के तीन दिवसीय औपचारिक दौरे पर 11 जून को आएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के हवाले से मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अपने दौरे के पहले दिन श्री सिन्हा शाम पांच बजे पार्टी के सैदपुर स्थित चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
फिर दूसरे दिन 12 जून को सुबह 11 बजे जंगीपुर और सायं चार बजे जखनियां में कार्यकर्ताओं से मनोज सिन्हा संवाद करेंगे। उसके बाद तीसरे दिन 13 जून की सुबह 11 बजे जमानियां व सायं चार बजे गाजीपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ उनका कार्यक्रम तय है। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मनोज सिन्हा दिल्ली चले गए थे, लेकिन कुछ ही दिन बाद वह गाजीपुर लौटे थे। उसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं गाजीपुर नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल अग्रवाल पैलेस में उनके लिए शहर के कार्यकर्ताओं संग बैठक रखे थे लेकिन अचानक अस्वस्थता महसूस होने पर चिकित्सकों की सलाह पर बैठक में पहुंचने में असमर्था जताते हुए फिर दिल्ली लौट गए थे।