Today Breaking News

गाजीपुर: मामूल विवाद को लेकर रिटायर्ड फौजी चाचा ने भतीजे को मारी गोली

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र के जीवपुर गांव में रविवार की रात मामूली बात को लेकर रिटायर्ड फौजी श्याम सुंदर यादव ने अपने भतीजे मनोज कुमार यादव (35) को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपित फरार हो गया। परिवार के लोग घायल मनोज को लेकर स्वास्थ्य केंद्र गए, जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। गोली मनोज के बाएं कंधे के नीचे लगी है। घरवालों के अनुसार रिटायर्ड फौजी श्यामसुंदर यादव रविवार की रात नशे में धुत हो किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट रहा था। 

यह देख पुत्र सोनू बगल में रह रहे मनोज कुमार यादव के पास पहुंचा और पिता को शांत कराने के लिए कहा। मनोज समझाने पहुंचे तो श्यामसुंदर आग बबूला हो गया। गाली गलौज करते हुए अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली दीवार में टकरा मनोज के बाएं कंधे के नीचे लग गई। गोली चलते ही घर में हड़कंप मच गया। मनोज लहूलुहान होकर गिरा तो आरोपित फरार हो गया। मामले की जानकारी होने पर रात के पहर कोतवाली पुलिस पहुंची और पूरे मामले की जांच की। गोली चलने की जानकारी होने पर मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की गई। अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। घरवालों के अनुसार गोली से घायल मनोज की हालत खतरे से बाहर है। अब तक जांच में पता चला है कि रिटायर्ड फौजी नशे में गोली चलाया है।

'