Today Breaking News

गाजीपुर: दीवार निर्माण को लेकर भिड़े दो पक्ष, 16 घायल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर, दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर अनुसूचित बस्ती में चार दिन पूर्व बारिश में गिरी दीवार बनाने को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में ग्राम प्रधान के बड़े पिता लेखपाल अमरदेव राम सहित 16 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। 

घायल पक्ष राजेश राम ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वह अपने गिरे दीवार का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान रामजनम राम, सुरेंद्र राम महेंद्र राम लाठी डंडे से लैस होकर अचानक हमला कर दिए। इसमें कैलाश राम, संदीप राम, राजेश व विरेंद्र राम घायल हो गए। एसओ राजेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।

'