Today Breaking News

गाजीपुर: बारिश के बाद अब धान की रोपाई शुरू

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर लगातार कुछ दिनों बारिश होने से धान की रोपाई शुरू हो गई है। वहीं बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जलजमाव होने से आवागमन दुश्वार हो गया है। अधिकतर जगहों पर जलनिकासी नहीं होने से कई फुट पानी लग गया है। लोगों को उसके बीच से होकर गुजरना हो रहा है।

देवकली : पहाड़पुर त्रिमुहानी के पास बड़हरा मार्ग पर पानी जमा होने से आने जाने वाले नागरिकों उसी पानी मे प्रवेश कर आना जाना पड़ रहा है जो काफी कष्टदायक है। सबसे मजेदार पहलू यह है कि उक्त मार्ग क्षेत्र के विधायक सुभाष पासी के गांव डिहियां होते हुए सम्मनपुर सिरगिथा की ओर जाता है। 

महमूदपुर पाली गांव के निवासी समाजसेवी कार्यकर्ता लालता पांडेय ने बताया दो बार विधायक रहने के बावजूद उनका क्षेत्रिय समस्याओं से लेना देना नहीं है। अब तक मार्ग की मरम्मत नहीं करा सके। विधान सभा को मुंबई की तरह माडल के रूप मे विकसित करने का दावा करने वाले विधायक अपने गांव जाने वाले मार्ग का मरम्मत नहीं करा सके जो मार्ग से गुजरने वाले नागरिकों के लिए अभिशाप बन गया है। त्रिमुहानी से गुजरने पर मोटरसाइकिल का पूरा पहिया डूब जाता है। मार्ग खराब होने से उसका असर वहां के व्यवसाय पर भी पड़ रहा है।
'