Today Breaking News

गाजीपुर: धान के बेहन की शुरू हुई रोपायी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर क्षेत्र में इन दिनों धान के बेहन की रोपाई कार्य में किसान युद्ध स्तर से जुटे हैं। इस कार्य में महिलाएं भी अपना सहयोग दे रही हैं। गीत गाकर महिलाएं रोपन का कार्य कर रही हैं। आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल और भी उनके उमंग को बढ़ाती रही। रोहिणी नक्षत्र में डाली गयी धान की नर्सरी तैयार हो गयी है। इसे अगर समय से नहीं लगाया गया, तो यह खराब भी हो सकती है। इसे देखते हुए समक्ष किसान अपने खेतों में रोपण का कार्य शुरू करा दिया है। 

हालांकि अभी क्षेत्र के कई ऐसे किसान हैं, तो बारिश का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर समय से पानी नहीं मिला, तो उनकी खेती पिछड़ सकती है। जो सक्षम किसान हैं, वह अपने निजी संसाधन से धान के बेहन खेतों में डलवाना शुरू करा दिया है, ताकि समय से धान की खेती की जा सके। बारिश के भरोसे बैठे किसानों ने बताया कि अगर वर्षा व नहर में पानी नहीं आया, तो धान की रोपाई काफी पिछड़ सकती है। पंपसेट चलाकर धान की रोपाई करने में काफी महंगा पड़ेगा। डीजल के दाम भी अधिक हैं। इसकी वजह यह खेती महंगाइ साबित होगा।

'