Today Breaking News

गाजीपुर: शिक्षणत्तेर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने विवेक सिंह

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की ओर से पीजी कालेज में शनिवार को चुनाव हुआ। इस दौरान निर्विरोध पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें विवेक कुमार सिंह शम्मी अध्यक्ष, अनिल कुमार पांडेय उपाध्यक्ष, सिकंदर सिंह कुशवाहा महामंत्री, रविशंकर विश्वकर्मा संगठन मंत्री व सुभाष सिंह यादव कोषाध्यक्ष निर्वाचित किए गए। चुनाव अधिकारी के रूप में विद्युत मजदूर पंचायत संघ के जिलाध्यक्ष विजय शंकर राय व जिला मंत्री अरविद कुशवाहा रहे। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अध्यक्षता शैलेंद्र श्रीवास्तव व संचालन अमिमेश कुमार सिंह ने किया।

'