Today Breaking News

गाजीपुर: कच्ची दीवार गिरने से महिला की दबकर मौत

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के पास शनिवार के सुबह मूसलाधार बारिश की वजह से एक कच्ची दीवार भरभरा की गिर गई। जिसमे कंचनपुर निवासी 45 वर्षीय महिला ज्ञानती देवी पति  जीवधन राम  घायल हो गई थी। ज्ञानती देवी उस वक्क्त  खाट पर सो रही थी। तभी उनका कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर  गिर गई।जिसमे ज्ञानती देवी मिट्टी के टीले में दब गई थी। उनका पति व बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने  जाकर मिट्टी हटाकर किसी तरह ज्ञानती  देवी को बाहर निकाला और सांस चलने पर उन्होंने तत्काल आजमगढ़ अस्पताल ले गए। जहां पर इलाज के दौरान रात 10:00 बजे ज्ञानती देवी की मौत हो गई। घर पर लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला बेहद गरीब परिवार में  रहती है। उनके पति जीवधन राम मेहनत मजदूरी करकेजीविकोपार्जन  चलाते थे। ज्ञानती देवी की मौत से  परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा। ग्राम  प्रधान जैनेंद्र कुमार सहित कई जनप्रतिनिधियों ने मुआवजा के दिलाने का आश्वासन दिया।

'