Today Breaking News

गाजीपुर: चंद्र ग्रहण सदी का सबसे लंबे समय तक का चंद्र ग्रहण

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर गुरु पूर्णिमा को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण के संबंध में विशेष जानकारी देते हुए महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज ने बताया कि यह चंद्र ग्रहण 16-17 जुलाई 2019 को है, यह भारत में दिखाई देगा। इसका समय 16 जुलाई की देर रात यानी रात 01:31 से सुबह 04:31 तक रहेगा। इस बार गुरु पूर्णिमा पर्व वाले दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। गुरु पूर्णिमा पर यह लगातार दूसरे साल चंद्र ग्रहण लग रहा है। इससे पहले 27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर ही खग्रास चंद्र ग्रहण था। क्योंकि ग्रहण से पहले सूतक लग जाता है। इसलिए गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजा के कार्यक्रम सूतक लगने से पहले तक ही होंगे। मध्य रात्रि को घटित होने वाला चंद्रग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण है तथा 21वीं सदी का सबसे देर तक चलने वाला चंद्रग्रहण है| सामान्यतः ग्रहण एक या डेढ़ घंटे की होती है, परन्तु यह चंद्रग्रहण 4 घंटे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि किसी भी ग्रहण से 9 घंटे पूर्व सूतक काल प्रारम्भ हो जाता है। सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना चाहिए ज्यादा देर तक नही सोये और नही ज्यादा देर तक बैठना चाहिए। धार्मिक पुस्तक पढ़ना चाहिए। ज्यादा गुस्सा तथा नकारात्मक विचार से दूर रहे।

'