Today Breaking News

गाजीपुर: चचेरे भाई-बहन समेत तीन पीसीएस-जे में हुए चयनित, जिले का बढ़ाया मान

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर पीसीएस-जे 2018 की परीक्षा में चचेरे भाई-बहन समेत तीन ने शानदार सफलता अर्जित की। नगर के मिश्रवलिया रौजा निवासी ईशा त्रिपाठी व जमानियां क्षेत्र के ग्राम टोकवां निवासी अश्विनी कुमार उपाध्याय और उनकी चचेरी बहन रोहिणी उपाध्याय ने पीसीएस-जे परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है। रोहिणी के पिता झारखंड में जिला जज व ईशा के प्रतापगढ़ में एडीजे के पद पर तैनात हैं। 

ईशा त्रिपाठी उर्फ निक्की ने पहली बार में ही पीसीएस-जे की परीक्षा में सफलता प्राप्त किया है। ईफको निदेशक राजकुमार त्रिपाठी की नतिनी ईशा त्रिपाठी शुरू से पढ़ने में मेधावी रही हैं। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा गाजीपुर में प्राप्त किया। ईशा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने नाना राजकुमार त्रिपाठी, पिता अजय कुमार त्रिपाठी व माता नमिता त्रिपाठी को देते हुए कहा कि इनकी प्रेरणा एवं मार्ग दर्शन से ही पहले ही प्रयास में सफलता मिली है। अश्विनी के पिता स्टोर कीपर से हुए हैं सेवानिवृत्त

जमानियां : क्षेत्र के टोकवां गांव निवासी व झारखंड के जमशेदपुर में तैनात जिला जज पारसनाथ उपाध्याय की पुत्री रोहिणी उपाध्याय व भतीजा अश्विनी उपाध्याय ने पीसीएस जे परीक्षा पास किया है। रोहिणी ला में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। अश्विनी ने पीएचडी किया है। अश्विनी के पिता सुरेंद्र उपाध्याय परिवहन निगम में स्टोर कीपर के पद से सेवानिवृत हुए हैं। अश्विनी उनके तीनों पुत्रों में सबसे छोटे हैं। बड़े पुत्र लखनऊ स्थित एक साफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर हैं और उनसे छोटे वाले बीएसएफ में सहायक कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। अश्विनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया है।
'