Today Breaking News

गाजीपुर: भगवान राम पर किया अमर्यादित पोस्ट, अब जाएगा जेल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर व्हाट्सअप ग्रुप में भगवान श्रीराम पर अमर्यादित एवं अशोभनीय पोस्ट कर बहुसंख्यक वर्ग को भड़काने की कोशिश एक युवक को महंगी पड़ी। नोनहरा पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। युवक मनोज कुमार नोनहरा थाने के ही सरायपारा गांव का रहने वाला बताया गया है।

एसओ नोनहरा बृजेश शुक्ल ने बताया कि जंगीपुर थाने के बसंतपुर गांव निवासी अजय कुशवाहा ने बुधवार को इस आशय की तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि भगवान श्रीराम पर अभद्र पोस्ट से बहुसंख्यक वर्ग में गुस्सा है। मामला दर्ज कर आरोपित युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
'