Today Breaking News

इंतजार खत्म! इस तारीख को आ रहा है सिपाही भर्ती-2018 का रिजल्ट, 49568 पदों के लिए 19 लाख अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. उत्तर प्रदेश के उन 19 लाख युवाओं के लिए यह अच्छी खबर है, जो सिपाही भर्ती-2018 (UP Police Sipahi Bharti 2018) के परिणाम (Sipahi Bharti 2018 Result) का इंतजार कर रहे हैं। अक्टूबर 2018 में सिपाहियों के 49568 पदों (UP Police) पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकली थी। इसके लिए 27-28 जनवरी 2019 में परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 19 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का दावा है कि इसी वर्ष सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सिपाही भर्ती-2018 परिणाम (UP Police Constable Bharti Exam Result 2018) तैयार हैं। कुछ औपचारिकताएं थीं, अब जिनको पूरा किया जा रहा है। प्रयास है कि इसी महीने के आखिर तक सिपाही भर्ती-2018 का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद अभिलेखों का सत्यापन और दौड़ नवम्बर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में कराई जा सके। उन्होंने कहा कि Sipahi Bharti 2018 की भर्ती प्रक्रिया को इसी वर्ष तक पूरा करने का लक्ष्य है।

महीनों से परेशान थे अभ्यर्थी 
अक्टूबर में 49568 पदों के लिए निकली सिपाही भर्ती-2018 (Sipahi Bharti Result 2018) की लिखित परीक्षा 27-28 जनवरी को हुई थी। कहा गया था कि मार्च में परीक्षा का परिणाम आ जाएगा। लेकिन, नौ महीने बाद बाद भी सिपाही भर्ती का परिणाम नहीं निकला। इसे लेकर अभ्यर्थी डीजीपी ऑफिस से लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड तक के चक्कर लगाते रहे। बोर्ड की वेबसाइट (upprpb.gov.in) पर अभ्यर्थियों की सिपाही भर्ती-2018 से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिल रही थी।
'