Today Breaking News

गाजीपुर: कांग्रेसजनों ने फूंका ऊर्जा मंत्री का पुतला, भाजपा सरकार की विफलताओं का बांटा पर्चा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को जिला कार्यकर्ताओं ने बड़ी बाग स्थित अधीक्षण अभियंता स्थित कार्यालय पर विद्युत विभाग में हुए पीएफ घोटाले के विरोध में प्रदेश ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का पुतला फूंका।

जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बिजली कर्मी एवं उनके नेताओं से मिलकर आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी उनकी लड़ाई में उनके साथ है और अंतिम दौर तक रहेगी। पुतला फूंकने वालों में रविकांत राय, राजीव सिंह, शंटू जैदी,राकेश, सुनील साहू, आशुतोष गुप्ता, अखिलेश, दिव्यांशु पांडेय, झुन्ना शर्मा आदि थे।

भाजपा सरकार की विफलताओं का बांटा पर्चा मुहम्मदाबाद : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर में घूमकर केंद्र भाजपा सरकार के आर्थिक लूट, बढ़ती बेरोजगारी, किसानों पर अत्याचार, आर्थिक आपातकाल आदि मुद्दों से संबंधित पर्चा का वितरण किया। डा.जनक प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी रिजर्व बैंक आफ इंडिया के इमरजेंसी खजाने पर डाका डाल रही है। बेरोजगार युवा पीढ़ी हताश होती जा रही है। किसान, मजदूर व महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। कार्यक्रम में जैनेश पंकज, अजय दुबे, अशोक कुशवाहा, लालू चौधरी, बब्लू राम आदि थे।
'