Today Breaking News

गाजीपुर: सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का है सम्मान : शिवपाल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर कासिमाबाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने राम मंदिर पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से सहमति जताई। कहा कि फैसले का सम्मान करना चाहिए। लगे हाथ उन्होंने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों पर भी जमकर निशाना साधा। रविवार को देवरिया जाते समय कुछ देर के लिए प्रभु नारायण सिंह महाविद्यालय कासिमाबाद में रुककर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किए।

शिवपाल यादव ने चुटकी ली कि सबसे ज्यादा व्यापारियों ने भाजपा को वोट दिया था आज वही सर्वाधिक बेहाल है। आरोप लगाया कि जबसे देश में नोटबंदी व जीएसटी लागू किया गया तबसे देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। व्यापार खत्म होता जा रहा है, महंगाई व बेरोजगारी बढ़ती चली जा रही है। विकास का काम ठप है। ढाई साल में एक भी सड़क नहीं बनी ना ही कोई सड़क का चौड़ीकरण हुआ। किसी को नौकरी नहीं मिली। जो नौकरी कर रहे हैं वह भी निकाले जा रहे हैं। 

कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जनता को अवगत कराएं। इसमें बृजभानु सिंह बघेल, बिजाधर यादव, मनोज यादव, रविद्र यादव, दिनेश सिंह, बीरबल चौहान, मिनहाज अंसारी, सत्यम शाही, हीरामणि चौहान, योगेंद्र प्रजापति, ओम प्रकाश यादव, बलिराम यादव, मुस्ताक अंसारी आदि थे। बैठक से पूर्व कार्यकर्ताओं ने शिवपाल सिंह यादव का बौरी चट्टी व कासिमाबाद चौराहे पर स्वागत किया।
'