Today Breaking News

गाजीपुर: रौजा जल निगम कालोनी में जलजमाव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर लोगों ने जिला प्रशासन से लगाई गुहार

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर रौजा स्थित जल निगम कालोनी में जल जमाव को लेकर कालोनीवासियों ने गुरुवार को भाजपा के जिला युवा मोर्चा के उपाध्‍यक्ष अविनश सिंह के नेतृत्‍व में जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य को पत्रक सौंपा। इस मौके पर अविनाश सिंह ने कहा कि रौजा क्षेत्र में अवास विकास कालोनी, चंदन नगर कालोनी, श्रीराम कालोनी, मिश्रवलिया, शिवनगर, श्रीकृष्‍ण पुरी, सरस्‍वती बिहार कालोनी जैसी बड़ी-बड़ी कालोनी है जिसका पानी रौजा स्थित एक पोखरे में गिरता है फिर भी नाली द्वारा पानी की निकासी होती है। 

लेकिन पोखरे पर अवैध कब्‍जा के कारण पोखरा भर गया है जिसके कारण जल निकासी नही हो पा रही है। बताते चले कि यह कालोनी भाजपा का गढ़ माना जाता है लेकिन अपने ही सरकार में कालोनी के लोग जल जमाव से त्रस्‍त हैं। इस कालोनी में सफाईकर्मी भी है लेकिन सफाई का काम नही करते हैं। इस मौके पर अनिल उपाध्‍याय, अभिनव सिंह, छोटू, विजय सिंह, शुभम सिंह, मनीष राय, सनी सिंह, सौरभ यादव, रवि कुमार सागर, अशोक राय, नीरज त्रिपाठी, सुनील सिंह आदि लोग शामिल थे।


'