Today Breaking News

गाजीपुर: व्यापारी वर्ग समाज की रीढ़ है - एमएलसी विशाल सिंह चंचल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर मनिहारी व्यापारी वर्ग समाज की रीढ़ है जो अपने उद्योग के चलते स्वयं तो रोजगार करते ही हैं साथ ही साथ वे अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति सुढृण बनाने में सहयोग करते हैं। उक्त विचार मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल हंसराजपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में कही।


उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सम्मान एवं काम के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदैव तत्पर रहते हैं। इससे पूर्व मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि जखनियां विधायक त्रिवेणी राम व समारोह के अध्यक्ष प्रमुख प्रतिनिधि मनिहारी योगेंद्र सिंह को व्यापार मंडल द्वारा अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि ने व्यापारियों को व्यापार मंडल के सदस्यता प्रमाण पत्र का वितरण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समारोह के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, ब्रजभूषण दुबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव, कमलेश यादव भानू, अजय सिंह, ज्ञानेंद्र गुप्ता, कृष्णानंद तिवारी, रामजी गुप्ता, विनोद गुप्ता, रामप्रकाश सिंह, प्रकाश गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, अरुण यादव, गोपाल गुप्ता, संदीप गुप्ता, संजय भारद्वाज, हीरालाल यादव मौजूद रहे। अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

'