Today Breaking News

गाजीपुर: सीएए के समर्थन में लोक जागरण मंच के तत्वावधान में गाजीपुर के सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आज लहुरी काशी गाजीपुर की सड़कों पर भारी जनसैलाब लोक जागरण मंच के आह्वान पर तिरंगा झंडा के साथ उमड़ पड़ा। पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज लोक जागरण मंच के नेतृत्व में गाजीपुर के सन्त महात्मा,मातृ शक्ति, नवजवान तथा वरिष्ठ जनो जिनमें शिक्षक, विद्यार्थी, किसान, अधिवक्ता, मजदूर, डॉक्टर, ब्यवसाई, अन्य सभी सामाजिक संगठन से लगायत हर वर्ग की सारगर्भित उपस्थिति रही। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लगातार जनजागरण अभियान के क्रम में आज गाजीपुर लंका मैदान से कार्यक्रम संयोजक सच्चिदानंद राय चाचा जी के नेतृत्व मे पुर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा,विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, विधायक डा संगीता बलवंत, सुनिता सिंह,अलका राय तथा नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल सहित लोगों का विशाल लम्बा काफिला नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन मे लगातार वंदे मातरम,भारत माता की जय,भारतीयता की क्या पहचान-सीएए का हो सम्मान आदि राष्ट्रवादी नारे लगाते हुए चल रहे थे। 


कार्यक्रम के सफलता हेतु भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर की ओर से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा बिहारी राय,जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में समस्त भारतीय जनता पार्टी संगठन ने अपने पुरे निष्ठा के साथ भागीदारी की। लंका मैदान से निकली तिरंगा पद यात्रा नगर के बडीबाग चुंगी से सिंचाई विभाग चौराहा होते कचहरी, महुआबाग,मिश्रबाजार सकलेनाबाद होते पुनः लंका मैदान में आकर सम्पन्न हो गई। यात्रा भारत माता के चित्र लगा सीएए के समर्थन में नारा लिखे बैनर सहित रथ बनाया गया था। यात्रा में पुरे जनपद के लोगों ने भारी जोश व उत्साह के साथ भाग लेकर भारत सरकार द्वारा पारित नागरिकता संशोधन कानून  को अपने समर्थन की मुहर लगा दी। कार्यक्रम की सफलता पर समापन सम्बोधन में  पुर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से भारत के लोगों के लिए किसी भी तरह की कोई चिंता करने की आवश्यकता नहीं है विपक्षी जिनकी राजनैतिक भागीदारी समाज में समाप्त हो चुकी है वह लोगों को भड़काकर गुमराह करके मात्र अपनी दुकानदारी चमकाने का प्रयास कर रहे हैं जो असम्भव है।


सीएए नागरिकता देने का कानून है न कि लेने का। उन्होंने 18 जनवरी को वाराणसी में आयोजित जन जागरण अभियान में जनपद की भारी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक सच्चिदानंद राय ने कार्यक्रम की भारी सफलता पर आगन्तुको तथा शासन प्रशासन के प्रति धन्यवाद आभार प्रकट किया। इस दौरान प्रमुख रूप से अशोक राय, सुभाष जी, आनन्द मिश्रा, पारसनाथ राय, भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सरोज कुशवाहा, प्रभुनाथ चौहान, सुनील सिंह, विजेन्द्र राय, योगेश सिंह, जितेंद्र नाथ पांडेय, ओमप्रकाश राय, अच्छेलाल गुप्ता, प्रवीण सिंह, राजेश भारद्वाज, शशिकांत शर्मा, शास्वत, रोशन, अनुज, सुशील जी, फैलु यादव, अमित देव, सारँग, दीपक, सूरज, सत्यप्रकाश, राहुल, अमित, अन्य प्रमुख सामाजिक संगठन सहित हज़ारों लोग उपस्थित रहे। संचालन अभय नारायन तिवारी ने किया।

'