Today Breaking News

गाजीपुर: कासिमाबाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ खोला मोर्चा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर कासिमाबाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। राशन वितरण में मनमानी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी कर आक्रोश जताया। बाद में उप जिलाधिकारी मंशा राम वर्मा को पत्रक सौंपा। चेताया कि इसकी जांच कर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई न होने पर रास्ता जाम किया जाएगा।


ग्रामीणों का कहना था कि कोटेदार सुनील सिंह द्वारा यूनिट के सापेक्ष कम खाद्यान्न दिया जाता है। साथ में अधिक मूल्य लिया जा रहा है। इसकी बार-बार शिकायत के बाद भी कोटेदार की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो रहा है। आरोप लगाया कि कोटेदार ई-पॉश से अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं देते हैं। राशन मांगने पर कार्ड में अंकित यूनिट के सापेक्ष कम देते हैं। शिकायत करने पर डांट कर भगा देते हैं। उनका का कहना है कि इसके पूर्व भी कोटेदार के खिलाफ वितरण में अनियमितता की शिकायत की गई थी। 


इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने लिखित शिकायती पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की। इधर, उप जिलाधिकारी मंशा राम वर्मा ने बताया कि इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अंगद राम, दुर्गेश, हिरालाल यादव, पंकज चौहान, वीरेंद्र राजभर, देवंती देवी, सुनिता देवी, मनोरमा देवी, सोनीया, संतरा, शीला, चिता देवी, अजय कुमार आदि थे।
'