Today Breaking News

Ganga Yatra Live : गंगा यात्रा की तैयारियां पूरी, थोड़ी देर में होगी रवाना

Ganga Yatra 2020 : नमामि गंगे योजना के तहत महत्वाकांक्षी गंगा यात्रा आज कुछ ही देर में बलिया से निकलेगी। सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इसे रवाना करेंगी। कार्यक्रम के शुरुआती बिंदु गोपालपुर गंगा घाट इसके लिए सज-धज कर तैयार हो गया है। राज्यपाल यहां पर गंगा पूजन व आरती के बाद यात्रा आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

वहीं, बिजनौर बैराज से भी शुरू होने वाली गंगा यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश के विभिन्न मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने का इंतजार है। हालांकि लगातार बढ़ रहा है कोहरा उनकी यात्रा के रद्द होने का सबब बन सकता है।


कार्यक्रम स्थलों को पुलिस फोर्स ने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पुलिस फोर्स चप्पे-चप्पे पर तैनात है। हेलीपैड पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल बिजनौर बैराज पर पहुंच गए हैं वह हेलीपैड स्थल पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। बैराज के आसपास लगातार कोहरा घना होता जा रहा है। कोहरे की स्थिति को देखकर लग रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने में विलंब होगा।

बिजनौर बैराज पर गंगा घाट को भव्य तरीके से सजाया
बिजनौर बैराज पर स्थित गंगा घाट को भव्य तरीके से सजाया गया है। गंगा घाट का देश बिल्कुल बदला हुआ है। दर्जनों की संख्या गंगा की पूजा मौजूद है। पुलिस प्रशासन व्यवस्था में लगा हुआ है। बैराज के चारों तरफ गंगा भारत की आत्मा है। गंगा भारत माता है गंगा हमारी माता है, अविरल गंगा निर्मल गंगा के स्लोगन लिखे होल्डिंग बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। चारों तरफ गंगा माता के को लेकर पूरी तैयारी की गई है।


'