Today Breaking News

गाजीपुर: आदर्श युवा विधायक सम्मान से सम्मानित हुईं डा. संगीता

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर भाजपा की सदर विधायक डा. संगीता बलवंत को 20 फरवरी को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित दसवें भारतीय छात्र संसद एमआइटी स्कूल आफ गर्वमेंट पुणे द्वारा आदर्श युवा विधायक सम्मान से सम्मानित किया गया। भाजपा विधायक को यह सम्मान एमआइटी पुणे के फाउंडर विश्वनाथ डीकराड ने प्रदान किया। उन्हें यह सम्मान युवाओं को जमीनी समस्याओं के लिए निरंतर आवाज उठाने के लिए दिया गया। पूरे देश में इस सम्मान के लिए कुल 16 विधायकों का चयन हुआ था। इसमें डा. संगीता पहले नंबर पर थीं। वहीं उत्तर प्रदेश से सिर्फ इन्हीं का चयन हुआ था। इस दौरान डा. संगीता बलवंत ने सदर विधानसभा की जनता को नमन करते हुए युवाओं से राजनीति में आने का आह्वान किया। कहा कि हम युवा ही देश की तस्वीर और तकदीर बदल सकते हैं।
'