Today Breaking News

गाजीपुर: किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस भरेगी हुंकार

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को कैंप कार्यालय स्टेशन रोड पर हुई। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि अगले सप्ताह से जनहित से जुड़ी किसानों की समस्याओं को लेकर पार्टी आंदोलन करेगी। इसमें मुख्य रूप से बेसहारा पशुओं से हो रहे नुकसान, धान क्रय केंद्रों की धांधली, गन्ना का बकाया व उसके भुगतान आदि मुद्दे होंगे।

पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र ही पार्टी को मजबूत बनाता है। वरिष्ठ नेता रविकांत राय ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी पंचायत के चुनाव में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष माधव कृष्ण ने राष्ट्रीय रोजगार रजिस्टर बनाने की बात कही। शहर अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि पूर्वांचल के किसान परेशान हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे लेकर संघर्ष किया जाएगा। प्रदेश कार्यालय से आए पार्टी के कैलेंडर और डायरी कार्यकर्ताओं में वितरित किए गए। अरविद किशोर राय, चंद्रिका सिंह, देव नारायण सिंह, सतीश उपाध्याय, कृष्णानंद तिवारी, अरविद किशोर राय, विभूति राम, जनार्दन राय, हिमांशु श्रीवास्तव, जीउत यादव, नंदलाल पांडे, राघवेंद्र कुमार, राजेश गुप्ता आदि थे। संचालन अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया।


'