Today Breaking News

गाजीपुर: चयनित लाभार्थियों के बनाए गए आयुष्मान गोल्डेन कार्ड

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर गहमर स्थानीय गांव के पंचायत भवन समेत चार जगहों पर आयुष्मान भारत योजना के तहत शिविर लगाकर रविवार को 1700 गोल्डेन कार्ड बनाए गए। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। ग्राम प्रधान मीरा चौरसिया ने बताया कि गोल्डन कार्ड की सूची में शामिल लाभार्थियों से आधार कार्ड, फिगरप्रिट व फोटो सहित कुछ और दस्तावेज रहने पर गोल्डेन कार्ड बनाया जा रहा है। सरकार की ओर से आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य है कि आम लोगों को स्वास्थ्य लाभ देना। इसके लिए चयनित लोगों को पांच लाख तक का नि:शुल्क उपचार कराने का लाभ दिया जाता है। कार्ड के माध्यम से विभिन्न अस्पतालों में इलाज की सुविधा प्राप्त होगी।