Today Breaking News

गाजीपुर: सड़क जाम करना महंगा पड़ गया, सात नामजद व 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर जमानियां जिला मुख्यालय के रजागंज पुलिस चौकी से जमानियां के पांडेय मोड़ तक बेकाबू ट्रक द्वारा गत दिनों 10 लोगों को घायल किए जाने से आक्रोशित लोगों को सड़क जाम करना महंगा पड़ गया। पुलिस कोतवाली क्षेत्र के हरपुर गांव के सात नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी में जुट गई है। इस कारवाई से लोग आक्रोशित हैं।

बीते 14 फरवरी को नशे में धुत चालक विनोद प्रजापति गाजीपुर से जमानियां पांडेय मोड़ तक तेज रफ्तार में ट्रक दौड़ाकर दर्जन भर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई थी और कई घायलों का उपचार अलग-अलग अस्पतालों के अलावा पांच का वाराणसी में भी हुआ। विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क पर ठेला रखकर एनएच 24 जाम कर दिया गया था। इसको लेकर देवरिया चौकी प्रभारी राजीव कुमार त्रिपाठी की तहरीर पर हरपुर निवासी रुदल, गुड्डू, राकेश, सतेंद्र, रजनीकांत, चंद्रभाष, तिलेश्वर यादव सहित करीब 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।