गाजीपुर: परीक्षा की शुचिता को रोटेट होते रहेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा को सकुशल व नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा काफी ठोस इंतजाम किए गए हैं। सभी 228 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इतना ही नहीं यह समय-समय पर रोटेट भी होते रहेंगे। अंग्रेजी, विज्ञान, गणित सहित प्रमुख परीक्षाओं के दिन इसका विशेष ध्यान दिया जाएगा। सोमवार को देर शाम तक परीक्षा की तैयारी चलती रही।
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओमप्रकाश राय ने सोमवार को आदर्श बौध इंटर कालेज, औड़ारी मठ सहित कई कालेजों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। सोमवार को पूरे दिन डेस्क ब्रेंच पर स्लीप चिपकाने का काम चलता रहा। जिला विद्यालय ने बताया कि परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारी की गई है। सेल्फ सेंटर पर बाह्य केंद्र व्यवस्था लगाए जाएंगे। यह भी इधर से उधर होते रहेंगे। इसके अलावा इस बार सभी केंद्रों पर वेब कास्टिग की व्यवस्था की गई है। इसकी मानिटरिग के लिए कलेक्ट्रेट में सेल बनाया गया है। जनपद स्तरीय दो अधिकारी इसकी निगरानी करते रहेंगे। इसके लिए सभी केंद्रों पर इनटरनेट की व्यवस्था की गई है। मानिटरिग सेल में 15 कंप्यूटर व एक बड़ी एलइडी स्क्रीन लगाई गई है। इसके नोडल बंदोबस्त अधिकारी शशिकांत शुक्ला को बनाया गया है। डीआइओएस ने सभी केंद्र व बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त चेतावनी दी है कि नकल की सूरत में डन्हें तथा इसे कराने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उनके ऊपर रासुका की कार्रवाई की जाएगी।
स्थापित हुआ कंट्रोल रुम
राजकीय सिटी इंटर कालेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका नंबर 9532663494 है। वहीं मानीटरिग सेल में स्थापित कंट्रोल रुम का नंबर 05482224211 व 05482224212 है।
फैक्ट फाइल :
परीक्षा केंद्र- 228
संवेदनशील- 48
अतिसंवेदनशील- 52
कुल परीक्षार्थी- 177601
हाइस्कूल- 92845
इंटरमीडिएट- 84756
केंद्र व्यवस्था- 228
बाह्य केंद्र व्यवस्था- 222
सुपर जोनल मजिस्ट्रेट- 4
जोनल मजिस्ट्रेट- 9
सेक्टर मजिस्ट्रेट- 35
सचल दल- 18
कक्ष निरीक्षक- 8019
मूल्यांकन केंद्र- छह
संकलन केंद्र- छह
