गाजीपुर: सामाजिक कार्यकर्ता के प्रयास से बनवाया गया रास्ता
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर बारा गांव में रास्तों के निर्माण की समुचित व्यवस्था का ढोल पीटने वाले जनप्रतिनिधियों का दावा खोखला साबित हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता के प्रयास से शुक्रवार को श्रमदान से पूर्वी खेल मैदान को जाने वाले रास्ते पर मिट्टी भरने का कार्य शुरू हो गया। खेल मैदान के रास्ते पर 10 वर्षों से जलजमाव था। इस समस्या को लेकर कई बार ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ। जलजमाव के चलते संक्रामक बीमारी से लोग परेशान थे। सामाजिक कार्यकर्ता आजाद खां ने रास्ते पर मिट्टी गिरवा रहे हैं। दिन भर मिट्टी समतल कराने का कार्य जारी रहा।
