गाजीपुर: 'पदयात्रियो का खौफ' जेल से रिहा होने के बाद प्रशासन ने हिरासत में लेकर छोड़ा गाजीपुर सीमा के बाहर
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर सत्याग्रहियो का प्रशासन में खौफ इतना है कि रविवार की शाम को जेल से रिहा होने के बाद सोमवार की सुबह करीब 9 बजे प्रशासन ने उन्हे फिर हिरासत में लेकर सीमा पार वाराणसी कैथी में छोड़ा तब जाकर राहत की सांस ली। रविवार की शाम को 10 सत्याग्रहियो व पदयात्रियो को जेल से करीब साढे सात बजे रिहा किया गया। सत्याग्रहियो के रिहा होने के बाद बसपा के युवा नेता मन्नू अंसारी, सपा व कांग्रेस के नेताओ ने उन्हे माल्यापर्ण कर स्वागत किया। इसके बाद आमघाट स्थित गांधीपार्क में पदयात्री गये और गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। सोमवार की सुबह पदयात्रियो को एक बार फिर पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उन्हे गाजीपुर के सीमा के पार कैथी वाराणसी में ले जाकर छोड़ा।
