Today Breaking News

कोरोना का कोहराम : 95 फीसदी ट्रेन टिकट कैंसिल, रेलवे को 2.72 करोड़ रुपये का नुकसान

गाजीपुर न्यूज़ टीम, कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मुसाफिर अपनी यात्रा रद्द कर रहे हैं। सर्वाधिक यात्रियों ने 17 मार्च को अपना रेल रिजर्वेशन रद्द कराया है, जो करीब 95 फीसदी तक है। सात दिनों में आगरा रेल मंडल को 2.72 करोड़ रुपये के राजस्व की हानि हुई है।

11 मार्च से 17 मार्च-2020 के आंकड़े हैरान करने वाले हैं। रिजर्वेशन रद्द कराने वालों की संख्या प्रतिशत में वृद्धि हुई है। 17 मार्च को 11,594 रिजर्वेशन थे। इनमें से 11,480 मुसाफिरों ने रिजर्वेशन यात्रा रद्द की है। करीब 95 फीसदी टिकट निरस्तीकरण का आंकड़ा सामने आया है।

साल 2019 के 11 मार्च से 17 मार्च के आंकड़ों को देखें तो आगरा मंडल में 1,16,897 मुसाफिरों ने रिजर्वेशन कराया था। इसमें से 23,237 ने यात्रा नहीं की थी। साल 2020 में 11 मार्च से 17 मार्च तक 1,04,050 मुसाफिरों ने रिजर्वेशन किया था 60,238 मुसाफिरों ने यात्रा निरस्त की है। आगरा मंडल रेलवे को करीब 2,72,25,219 रुपये वापस करने पड़े हैं।

साल 2019 के आंकड़े
2019बुकिंग संख्यानिरस्त संख्या
11 मार्च        17,984            3,435
12 मार्च        17,622            3,124
13 मार्च        16,334            3,114
14 मार्च        16,523            3,278
15 मार्च        17,058            3,624
16 मार्च        17,167            3,622
17 मार्च        14,209            3,040

साल 2020 के आंकड़े
2020         बुकिंग संख्या            निरस्त संख्या
11 मार्च        18,175            5,214
12 मार्च        17,604           6,806
13 मार्च        16,848          8,345
14 मार्च        15,258            9,984
15 मार्च        11,258            7,440
16 मार्च        13,313            10,969
17 मार्च        11,594            11,480
कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को देखते हुए रेल यात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है। आगरा मंडल में 17 मार्च को सर्वाधिक रिजर्वेशन निरस्त हुए हैं। - एसके श्रीवास्तव, पीआरओ आगरा रेल मंडल

'